सहरसा बिहार 13 वर्षीय बच्ची की छठ घाट पोखर में डूबने से मौत
13 वर्षीय बच्ची की छठ घाट पोखर में डूबने से मौत

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से है. जहाँ छठ घाट साफ करने के दौरान एक 13 वर्षीय बच्ची की गहरी पानी में डूब जाने से मौत हो गई. मामला नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर कोसी नदी का है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। बता दें कि आज लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर छठ घाट बनाई जा रही थी. इसी दौरान 13 वर्षीय बच्ची आशा कुमारी गहरी पानी में चली गई. वहां के मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधे घंटे के बाद पानी से बाहर बच्ची को निकला. लेकिन तब तक में बच्ची की मौत हो गई. घटना की जानकारी जैसे ही लोगो को मिली छठ घाट पोखर पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली रोते बिलखते परिजन छठ घाट पोखर पर पहुंची। दरअसल, मोहनपुर गांव के समीप कोसी नदी में छठ घाट बनाने के लिए परिजन पहुंचे थे. तभी बच्ची भी साथ में गई थी. इस दौरान बच्ची नहाने के लिए नदी में उतरी और अधिक गड्ढे पानी में चली गई. जिससे गहरी पानी मे चले जाने से उनकी डूबने से मौत से मौत हो गई.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मोहनपुर निवासी पवन शर्मा की 13 वर्षीय पुत्री आशा कुमारी अपने परिजन के साथ छठ घाट पर गई थी. तभी यह घटना हुआ. वही परिजन का रो-रो बुरा हाल बना हुआ है इधर पुलिस भी मामले कि जाँच कर रही है.
*BYTE :-* शमशीर आलम चौकीदार।
*BYTE :-* पवन शर्मा मृतक बच्ची का पिता।

Subscribe to my channel


