Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: ज्योल मुर्मू बने अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के विधायक प्रतिनिधि

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़ । स्थानीय विधायक, सह , ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने पूर्व अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष तथा वर्तमान में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव ज्याेल मुर्मू को अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, पाकुड़ प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है । जिसकी चिट्ठी रविवार को जिलाध्यक्ष उदय लखमानी ने ज्योल मुर्मू को सौंपी एव फूल माला से उनका स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि ज्योल मुर्मू जी पहले से काफी सक्रिय सदस्य के रूप में कांग्रेस में अपनी सहभागिता देते आ रहे हैं। उनके पाकुड़ प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, बनने पर आदिवासी समाज में खुशी की लहर व्याप्त है। मनोनयन पत्र लेते समय मौके पर जिला सचिव कृष्णा यादव, जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा, कान्हु हांसदा, अर्जुन मड़ैया, बड़का मरांडी, आनंद टुडू, लखन हेंब्रम, देवीलाल मुर्मू, हिगई सोरेन, सुभाष टुडू, चुनका हांसदा आदि मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com