Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद तहसीलदार ने दो तहसीलों की सीमांकन का कार्य करवाया निस्तारित

तहसीलदार ने दो तहसीलों की सीमांकन का कार्य करवाया निस्तारित

Spread the love

टूंडला: तहसीलदार ने दो तहसीलों की सीमांकन का कार्य करवाया निस्तारित

टूंडला। डीएम रवि रंजन के निर्देश पर दो तहसीलों के सीमा से जुड़े प्रकरण को हल करने के लिए एसडीएम टूंडला को आदेश दिया था, जिस पर तहसीलदार टूंडला डा. संतराज सिंह मय राजस्व टीम टूंडला राजस्व ग्राम रुधऊ एहतमाली तथा राजस्व ग्राम सुरेहरा तहसील एत्मादपुर की सीमा को निस्तारित करवाने हेतु भेजा गया।
इस दौरान तहसीलदार टूंडला डा. संतराज सिंह ने राजस्व टीम तहसील टूंडला तथा राजस्व टीम तहसील एत्मादपुर के साथ जाकर सीमांकन का कार्य करवा कर प्रकरण को निस्तारित कराया। वहां पर दो पक्ष ग्राम सुरेहरा तहसील एत्मादपुर के हुंडी लाल तथा रामरतन तहसील टूंडला के मध्य आपस में विवाद था। राजस्व टीम ने तहसीलदार टूंडला के साथ-साथ राजस्व निरीक्षक टूंडला सुभाष चंद्र हल्का लेखपाल अजीत कुमार लेखपाल प्रेमदत्त पाठक, लेखपाल मुकेश कुमार तथा एत्मादपुर के लेखपाल व राजस्व निरीक्षक वह ग्राम प्रधान भी उपस्थित थे।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com