सहरसा बिहार कोशी नदी में मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ।देखने के लिए लोगों की उमरी भीड़
कोशी नदी में मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ।देखने के लिए लोगों की उमरी भीड़

*रिपोर्ट :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत चानन पंचायत के खजुरदेवा गांव में कोशी नदी में मछुआरों के जाल में फंसा गया मगरमच्छ ।मगरमच्छ को देखने को लेकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
बताते चलें कि कोशी नदी में मछली को लेकर मछवारा सब बीते 1 अगस्त सोमवार को जाल लगाया हुआ था उसी दौरान जब मछवारा अपना जाल खोलने आज 2 अगस्त मंगलवार को कोशी नदी में घुसा तो जाल में मगरमछ फंसा हुआ था,जो जाल में फंसने के दौरान मर गया था।फिर जाल से मगरमच्छ को लेकर पानी से ऊपर आया ।जैसे ही ग्रामीणों को भनक लगी कि मगरमच्छ पकड़ाया है तो देखने को लेकर ग्रामीणों की लंबी भीर लग गयी।
वहीं ग्रामीण मुखिया प्रतिनिधि मंटू पासवान ने बताया की हमलोग कोशी नदी में मछली को लेकर जाल लगाए हुए थे।आज जब सुबह मंगलवार को कोशी नदी में जाल खोलने गए तो देखे मगरमच्छ फंसा हुआ था जो मरा हुआ था।उसके बाद जैसे ही लोगों को सूचना मिली कि मगरमच्छ पकड़ाया है तो लोगों की भीड़ जुटने लगी।

Subscribe to my channel

