Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
गढ़वा झारखंड कांडी थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के विरूद्ध छापेमारी जारी
कांडी थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के विरूद्ध छापेमारी जारी

संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ा खुर्द गांव में अवैध शराब निर्माण के विरोध छापेमारी की गई जिसमें लाल जी राम त्रिवेणी राम बिरजू राम ललन राम राम जीत राम सहित कई अन्य लोग शामिल हैं उक्त सभी के घरों में लगभग 70 से 80 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया गया बता दें कि एसआई स्वामी रंजन ओझा के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा छापेमारी कर जावा महुआ को शराब बनाने के सभी उपकरणों को नष्ट किया गया थाना प्रभारी फैज रवानी ने कहा कि थाना क्षेत्र के किसी भी गांव में कोई अवैध कार्य नहीं चलेगा इसके लिए कांडी पुलिस सख्त है उन्हें कहा कि अवैध कार्य करने वाले लोग को गलत करना छोड़ दें वरना उनके लिए केवल न्यायिक हिरासत ही मात्र एक जगह है

Subscribe to my channel

