Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव नाग पंचमी आज,क्यों की जाती है नाग देवता की पूजा अर्चना

नाग पंचमी आज,क्यों की जाती है नाग देवता की पूजा अर्चना

Spread the love

नाग पंचमी आज,क्यों की जाती है नाग देवता की पूजा अर्चना

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

पुरवा उन्नाव हिंदू पंचांग के अनुसार आज नाग पंचमी है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष खत्म हो जाता है और सभी मनोंकामनाएं पूरी होती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पौराणिक काल से ही सांपों को देवताओं की तरह पूजा जाता है। सावन माह की पंचमी तिथी का दिन नाग देवता के पूजा के लिए शुभ माना जाता है।आज सावन माह की पंचमी तिथी है। नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 43 मिनट से 8 बज कर 41 मिनट है। पूजा करने के लिए पूरे दिन का समय शुभ माना गया है पर शुभ मुहूर्त में पूजा करने से विशेष फल की प्रप्ति होति है। जिससे सारे कष्ट दूर हो जाते है और एक विशेष आन्नद की अनुभूति होति है।नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा होती है। इस दिन लोग घर के दरवाजे पर सांप की 8 आकृति बनाते है। उसके बाद हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नागदेवता की पूजा करते है। विधी विधान से पूजा करने के बाद मिष्ठान का भोग लगाते है और दूध में घी, चीनी मिलाकर उसे सांप को अर्पित करते है। इस दिन किसी व्यक्ति को सर्प देवता के दर्शन होते हैं तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सांपों को दूध से स्नान और दूध पिलाने से पलदायक पुण्य की प्राप्ति होती है।इस दिन हर घर मे कपडे की गुड्डा गुडिया बनाते है जिनको लडके डन्डो से पीटते है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com