Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में औद्यानिक विकास योजना*

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

*हरदोई।* जनपद हरदोई में उद्यान विभाग के अधीन संचालित गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत गंगा किनारे के ग्रामों यथा-कटरी बिछुईया, कटरी परसोला, कटरी छिबरामऊ, कुतुआपुर, शाहपुर पवार, मंसूरपुर तिगांवा, कटरी छोछपुर, महमूदरपुर, उमरौली हैदर, छोछपुर, तेरापुरसौली हेतु नवीन उद्यान रोपण (आम, अमरुद, आंवला, बेर, बेल, अनार, शरीफा एवं कागजी नींबू) एवं नर्सरी स्थापना कार्यक्रम के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। नवीन उद्यान रोपण के अन्तर्गत प्रति कृषक न्यूनतम 0.2 हे० एवं अधिकतम 1.0 हे०क्षे0 तक का लाभ ले सकता है जिसमें प्रोत्साहन धनराशि रु० 3000.00 / माह प्रति हेक्टेयर की दर से 03 साल तक लाभार्थी कृषक के बैंक खाते में आनलाइन ट्रांसफर की जायेगी। साथ ही निजी पौधशाला स्थापना हेतु जिसका अनुमन्य क्षेत्रफल 1.0 हे0 होगा एवं कुल लागत धनराशि रु0 15.00 लाख प्रति हेक्टेयर है जिसके सापेक्ष कुल लागत का 50 प्रतिशत धनराशि रु० 7.50 लाख अनुदान देय होगा लाभार्थी का चयन प्रथम आवक- प्रथम पावक के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी कम्पनीबाग, हरदोई से सम्पर्क करें।

रिपोर्ट -** अनूप कटियार आवाज इण्डिया लाइव**

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com