सुपौल बिहार निजी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने -CBSE-परीक्षा में अव्वल नम्बर लाकर बढ़ाया मान
निजी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने -CBSE-परीक्षा में अव्वल नम्बर लाकर बढ़ाया मान

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत बाजार के जनता रोड स्थित सेंट मेरिज प्ले एण्ड हाई स्कूल,के छात्र-छात्राओं,के द्वारा-CBSE- परीक्षा में अव्वल नम्बर लाकर विद्यालय सहित अपने अभिभावकों का मान बढ़ाने की है।
विद्यालय के छात्र इन्द्रजोत सिंह, ने परीक्षा देकर-97-% मार्क लाया।
वहीं मुस्कान शर्मा,ने परीक्षा देकर-95.04.% मार्क लाया।
साथ हीं सानू सोनी,ने परीक्षा देकर-92.08.% मार्क लाया।
इन तीनों छात्र छात्राओं ने विद्यालय और अभिभावक का हीं मान नहीं बढ़ाया।
त्रिवेणीगंज का भी मान बढ़ाया।
इन सभी छात्र छात्राओं को दिल से सम्मान करना चाहिए।
वहीं विद्यालय के डायरेक्टर सह प्रिंसिपल अशोक अगापित, ने छात्र छात्राओं के अभिभावक के साथ मिलकर बच्चों को फूलमाला और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और आगे भी पढ़ाई अच्छी तरह से करे उसके लिए प्रेरित किया।
वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल प्रेमलता, ने परीक्षा देकर अच्छे नम्बर लाने से खुशी जाहिर की।
साथ हीं बच्चों के अभिभावक ने भी अपने बच्चों की खुशी में शामिल होकर आगे की पढाई के लिए प्रेरित किया।
साथ हीं बताया की सभी अभिभावकों को बच्चों के प्रति स्नेह प्यार रखना चाहिए।
और पढ़ाई के लिए हर सम्भव प्रयास कर साथ देना चाहिए।
वहीं बच्चों ने भी खुशी जाहिर करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए अग्रसर दिखे।

Subscribe to my channel



