BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहारसहरसा बिहार
Trending

हंसी मजाक में चली गोली,एक व्यक्ति को पैर में लगी गोली।जख्मी निजी क्लिनिक में भर्ती।

हंसी मजाक में चली गोली,एक व्यक्ति को पैर में लगी गोली।जख्मी निजी क्लिनिक में भर्ती।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714

*स्टोरी :-* हंसी मजाक में चली गोली,एक व्यक्ति को पैर में लगी गोली।जख्मी निजी क्लिनिक में भर्ती।

*एंकर :-* मंगलवार को सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरा पटोरी गाँव में हंसी मजाक में अवैध पिस्टल साफ करने के दौरान एक व्यक्ति को दाहिने पैर में गोली लग गई।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी व्यक्ति को निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया जहां जख्मी इलाजरत है।जख्मी व्यक्ति की पहचान लोचन पासी के रूप में हुई है जो बिहरा पटोरी का रहने वाला बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निजी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।घटना को लेकर जख्मी लोचन पासी ने बताया की अशोक पासी पिस्टल को नचा रहा था जिसको मन किया गया उसी दौरान फायर हो गया और गोली उनके पैर में लग गई जिससे वह जख्मी हो गया।वहीं इलाज कर रहे डॉ अजय कुमार सिंह की माने तो लोचन पासी नामक व्यक्ति को दाहिने पैर के घुटना में गोली लगी है।मरीज खतरे से बाहर है,गोली फंसी हुई है।

*BYTE :-* डॉ अजय कुमार सिंह
*BYTE :-* जख्मी का पुत्र संगम कुमार

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com