Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा नगर पंचायत द्वारा निकाली गई पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत जागरूक रैली

नगर पंचायत द्वारा निकाली गई पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत जागरूक रैली

Spread the love

 

बाह। कस्बा पिनाहट नगर में पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत नगर पंचायत कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली और लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई।

आपको बता दें प्रशासन के निर्देशानुसार बुधवार को कस्बा पिनाहट नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली कस्बा पिनाहट के नगर पंचायत परिसर से शुरू होकर मोहल्ला में होकर चांदनी चौक होते हुए चामण माता मंदिर तक पहुंची। रैली के माध्यम से नगर पंचायत कर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया के सिंगल पॉलिथीन का प्रयोग ना करें। पॉलिथीन को प्रतिबंधित किया गया है इससे पर्यावरण को नुकसान है। पॉलीथिन का प्रयोग हमें नहीं करना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। वही पॉलिथीन मुक्त भारत कि लोगों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी पिनाहट राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रिंकू शर्मा, मोहन सिंह, मनोज सिंह, आशीष आदि लोग मौजूद रहे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com