बाँदा: अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

रिपोर्ट-योगेंद्र प्रताप सिंह
स्थान-बाँदा
बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव पल्हरी निवासी 24 वर्षीय विवाहिता महिला अनीता पति मान सिंह ने कल रात्रि अपने पति से नाराज होकर घर से दूर राम नरेश, यादव के खेतों में लगे जामुन के पेड़ में साड़ी के सहारे लटक कर खुदकुशी कर लिया।परिजन रात्रिभर महिला की तलाश में जुटे रहे। आज सुबह जब ग्रामीण शौच को खेतों की ओर गए तो महिला को जामुन के पेड़ से लटका देखने पर परिजनों के साथ स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। जिस पर मौके पहुंची बिसंडा थाना पुलिस ने शव को नीचे उतार पूछताछ करने के पश्चात पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय बाँदा भेजा। मृतक महिला के विवाह हुआ अभी 4 वर्ष की गुजरे थे। मृतक महिला के 3 वर्ष की एक बच्ची है पति मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। वहीं मृतक महिला के पिता उमाकांत उर्फ झग्गू निवासी बच्चा बाबा का पुरवा तुर्रा का बेटी की मौत के बाद रो- रो कर बुरा हाल है उमाकांत उर्फ झग्गू ने जांच कर कार्रवाई की स्थानीय प्रशासन से मांग की है।

Subscribe to my channel



