Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा बैकों की सुरक्षा को लेकर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

बैकों की सुरक्षा को लेकर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जनपद के अतर्रा क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। न केवल संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है बल्कि नगर के सभी बैंकों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस ने नगर के आधा दर्जन से ज्यादा बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की जांच की ,वही बैंक में मौजूद लोगों से बैंक में आने का कारण भी जाना। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे के दिशा निर्देशन में पुलिस की कई पार्टियों ने स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, ओरिएंटल बैंक, इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक मे सघन चेकिंग अभियान चलाया ।इस दौरान बैंकों में लगे सीसीटीवी, सायरन आदि की जांच की। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सामानों की पड़ताल की। साथ ही लोगों को सुरक्षा की जानकारी देते हुए जागरूक व सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं साथ आसपास स्थित दुकानों, होटल, चाय-पान आदि के दुकानदारों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं जाने और न संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दिए जाने का निर्देश दिया।

बैंक के बाहर खड़े लोगों से बैंक में आने का कारण पूछा इतना ही नहीं मुख्य बाजार में वाहन चेकिंग की गई तथा वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया।

अतर्रा थानाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे ने बताया कि बैंक में चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। वही वाहनों की चोरी को दृष्टिगत रखते हुए जाने वाले वाहनों की भी चेकिंग की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com