Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

आंगनवाड़ी सेविका का निकला जुलूस। जुलूस में कई महिलाएं हुई शामिल

आंगनवाड़ी सेविका का निकला जुलूस। जुलूस में कई महिलाएं हुई शामिल

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* आंगनवाड़ी सेविका का निकला जुलूस। जुलूस में कई महिलाएं हुई शामिल। सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां आज बिहार राज्य आगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आंगनवाड़ी सेविका के द्वारा विशाल जुलूस निकाल कर सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया।यह जुलूस जिला परिषद से निकलकर डीबी रोड होते हुए समाहरणालय गेट पहुंचा जहां जमकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते दिखे।इस धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रूबी कुमारी सहित कई आंगनबाड़ी सेविका संगठन की महिला मौजूद थी।
जुलूस में शामिल आगनबाड़ी सेविका संगठन के जिलाध्यक्ष रूबी कुमारी की माने तो हमलोगों की 5 मांग है जिसमें पहला मांग है हमलोगों को सरकारी करन का दर्जा दें।सरकार का ऐसा कोई काम नहीं है जो आगनबाड़ी सेविका नहीं करती है जो अछूता रह जाता है।गर्व गृह से लेकर मरने तक का काम आंगनवाड़ी सेविका करती है।आज 48 वां वर्ष है 1975 ईस्वी से लेकर अभी तक।सरकार से बार बार हमलोग मांग करते रहते हैं लेकिन ये गूंगी बहरी सरकार ,पलटू राम की सरकार ,चाचा भतीजे की सरकार ये सुनने के लिए तैयार नहीं है।क्योंकि परसों हमलोगों की बात प्रधान सचिव से हुई है उसमें भी ये नहीं कहा गया कि आपलोगों को कितना देंगे बस आपलोग हड़ताल तोड़ दीजिये।हम गरीब बहिना लोगों को मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ा है।सरकार हमलोगों को रोज नोटिस के माध्यम से आंगनवाड़ी सेविका को डराने और धमकाने का काम करती है।और कहती है जो 24 घण्टे के अंदर काम पर अगर वापिस नहीं आते हैं तो आपलोगों पर विधिसवंत कार्रवाई की जाएगी।
वहीं आंगनवाड़ी सेविका संगठन के राज्य उपाध्यक्ष पार्वती कुमारी की माने तो सरकार जब गद्दी पर बैठने पर रहती है तो कहती है आंगनवाड़ी सेविका को वेतनमान कर देंगे ।जब गद्दी पर सरकार बैठ जाती है तो वादा खिलाफी करती है।इसलिए जबतक हमलोगों का वेतनमान नहीं होगा तबतक कोई काम नहीं होगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com