
चित्रकूट। राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को जनपद के 17 केन्द्रों में सामान्य ज्ञान ,चित्रकला, निबंध और साहित्य रचना की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के संयोजक संतोष कुमार सिंह बताया कि चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी प्रमुख केंद्र के रूप में रहा। जहां लगभग 1000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी केन्द्रों से लगभग 12000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। संयोजक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आज की प्रतियोगिता में जनपद के सभी भागों से बच्चों ने प्रतिभाग किया और सभी अध्यापकों ने सफलतापूर्वक परीक्षा संपादित करने में सहयोग किया। श्री सिंह ने अपने सभी साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में परीक्षा प्रभारी फूलचंद चंद्रवंशी और राम बचन सिंह जनसेवा इंटर कॉलेज में दिनेश सिंह पोद्दार इंटर कॉलेज में राजीव पाठक और शैलेंद्र सिंह गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा के प्रभारी प्राचार्य बीके चौधरी रमाकांत पटेल अरुण श्रीवास्तव और परम विद्या मंदिर शिवरामपुर सीताराम सिंह भरत मंदिर भरतकूप श्री महेंद्र सिंह और रवि गुप्ता रतननाथ रसिन आर एस पटेल पालेश्वर नाथ पहाड़ी रमाशंकर तथा धर्मेंद्र सिंह संकट मोचन इंटर कॉलेज बछरन गोवर्धन सिंह और अरविंद पांडेय तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर कैलाश यागिक और मनीष याज्ञिक गोस्वामी इंटर कॉलेज संजय यादव सुंदर सिंह स्मृति इंटर कॉलेज लालता रोड रजनीश सिंह और रवि गुप्ता त्यागी इंटर कॉलेज ऐंचवारा श्याम बिहारी और अशोक पठारी संतरीता इंटर कॉलेज मानिकपुर राकेश पटेल बजरंग इंटर कॉलेज सपहा मुकेश और श्री कमलेश प्रसाद ने परीक्षा का कुशल संचालन किया। वे अपने इन सभी साथियों साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। तथा आगे 8 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा मे सभी सहयोगियों से इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की है। परीक्षा का आकर्षण सामान्य ज्ञान तथा चित्रकला प्रमुख रूप से रहे।संयोजक संतोष कुमार सिंह ने अपने सहयोगी शिक्षक साथियों रंजीत बसंत धीरेंद्र सिंह भरत सिंह विनोद सिंह धर्मेंद्र कुमार प्रदीप शुक्ला मुकेश कुमार तथा अन्य अनेक साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
Subscribe to my channel



