Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद अध्यापक ने दिया स्कूली बच्चों को पर्यावरण बचाने का संदेश

अध्यापक ने दिया स्कूली बच्चों को पर्यावरण बचाने का संदेश

Spread the love

फिरोजाबाद अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

टूंडला उच्च प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर वझेरा टूंडला में बच्चों को विद्यालय की हरियाली व साज-सज्जा को लेकर जानकारी दी गई। सहायक अध्यापक रणजीत सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे लिए हरा भरा वातावरण बहुत ही आवश्यक है लोग हरे भरे पेड़ों को काटकर वहां मकान बिल्डिंग फैक्ट्रियां आदि बना रहे हैं जबकि यह लोग वृक्षारोपण नहीं करते हैं पेड़ पौधों की कमी होने के कारण ही आज तापमान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है यदि आगे भी यही हाल रहा तो हम आने वाली गर्मी को सहन नहीं कर पाएंगे । पर्यावरण की रक्षा करने के साथ ही उन्होंने बच्चों को बताया की हम पेड़ पौधों को किस प्रकार से बचा सकते हैं हमें समय-समय पर हरे पेड़ पौधे आदि में पानी लगाते रहना चाहिए जिससे कि पौधे सूखने ना पाए श्री सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि जिस प्रकार से इंसान पानी पीते हैं उसी प्रकार से पेड़ पौधे भी पानी पीते हैं तथा जीवित रहते हैं हमें समय-समय पर वृक्षारोपण भी करते रहना चाहिए तथा साथ ही साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए जिससे कि और ऑक्सीजन की वृद्धि में मात्रा हो तथा तापमान भी अधिक ना बढ़े। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रियंका सदाना नीरज कुमार संतोष कुमार पूजा प्रीति कुमारी नेहा कुमारी आदि उपस्थित रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com