BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

कुंदन राय पटेल बने जदयू युवा जिला अध्यक्ष, बोले-विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

कुंदन राय पटेल बने जदयू युवा जिला अध्यक्ष, बोले-विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

Spread the love

कुंदन राय पटेल बने जदयू युवा जिला अध्यक्ष, बोले-विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सहरसा जिला इकाई में नगर निगम वार्ड नंबर 12 के पार्षद प्रतिनिधि कुंदन राय पटेल को युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कुंदन राय पटेल के मनोनयन पर पूर्व विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष गुंजेश्वर साह ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुंदन राय पटेल के युवा जोश, कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुंदन राय पटेल युवाओं को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। वहीं, जदयू युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद कुंदन राय पटेल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा, पूर्व विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष गुंजेश्वर साह, वरीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता भीम नारायण महतो, अध्यक्ष अरुणेश कुमार सिंह सहित जिला इकाई के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अभिभावकों का विशेष आभार व्यक्त किया। कुंदन राय पटेल ने कहा कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में पटेल सेवा संघ के सभी अभिभावकों का भी अहम योगदान रहा है। उन्होंने पटेल सेवा संघ के सभी अभिभावकों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास को वे हमेशा सम्मान के साथ याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने तथा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com