BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Spread the love

नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपनगर आयुक्त शाहिद रजक खान एवं स्वच्छता पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम के सभी 46 वार्डों में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में प्रत्येक वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्रमुख मार्गों की नियमित सफाई तथा कचरा उठाव के लिए प्रत्येक वार्ड में टिप्पर वाहन भेजने पर जोर दिया गया। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई कराने को लेकर भी अधिकारियों ने निर्देश दिए। इस दौरान एम ऑफ पीपुल एजेंसी के निरीक्षक नित्यानंद किशोर, नगर निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डों के वार्ड सचिव एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। उपनगर आयुक्त शाहिद रजक खान ने सभी वार्ड सचिवों को निर्देश दिया कि वे सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक सफाई कार्य में सक्रिय रूप से मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करें। उन्होंने सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और वार्डों में नियमित रूप से कचरा उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com