Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा :*कांडी सरकोनी में जमीन को विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हुई गोलीबारी।*

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी गांव के अमस्था टोला में बुधवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे एक जमीनी विवाद में गोली चलने का एक मामला सामने आया है। इस घटना में किसी को कोई हताहत की खबर नहीं है। इस मामले में 6 राउंड हवाई फायरिंग की बात सामने आई है। अमस्था टोला निवासी- शम्भू प्रजापति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुझे सरकार की ओर से पीएम आवास मिला हुआ है। इसकी ढलाई आज कर रहा था। जिस पर सरकोनी गांव निवासी- प्रवीण सिंह ने इस जमीन को अपनी जमीन बताते हुए कृष्णा यादव के छत पर से फायर किए। उसने बताया कि प्रवीण सिंह मेरी जमीन को अपनी बताते हुए की महेश्वर मेहता से मेरा एग्रीमेंट है। आप इस जमीन को खाली कर दें। उक्त जमीन मैं सरकोनी गांव के अमस्था टोला की ही विमला देवी पति सुनेश्वर मेहता से 6 जुलाई 1990 में पौने 20 डिसमिल जमीन को जो कि खाता 54 प्लॉट 31व 32 रजिस्ट्री कराया हूँ। इसी जमीन को प्रवीण सिंह अपनी बताते हुए बराबर हमारे पूरे परिवार को जमीन खाली करने की धमकी देते रहे। उधर प्रवीण सिंह का कहना है कि 1994 में मुझे उक्त जमीन का कोर्ट से डिग्री मिला है। शम्भू प्रजापति की जमीन पर कोई दावा नहीं बनता । जबरदस्ती उक्त जमीन पर दावा किया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना के बाद प्रवीण सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर थाना ले आई है। गोली विवादित स्थल से लगभग 5 सौ मीटर से अधिक दूर सरकोनी गांव के कृष्णा यादव के छत से गोली चलाई गई है। पूछे जाने पर कृष्णा यादव ने बताया कि मुझे कुछ पता नहीं है। उस वक्त मैं घर से बाहर सेमौरा गांव में था। जबकि हमारी पत्नी खेत पर काम करने गई थी। घर में दो छोटे बच्चे व एक बूढ़ी मां थी। पुलिस प्रवीण सिंह की चारपहिया गाड़ी जब्त कर थाना ले आई है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि इस घटना में 6 राउंड गोली चलाई गई है। कृष्णा यादव की छत से 5 राउंड व एक गोली सरकोनी गांव स्थित देवी मंदिर के पास से गोली चलाई गई है। पुलिस अनुसंधान कर रही है। जल्द कार्यवाई होगी। प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष की ओर से गोली चलने की बात बताई जा रही है। किन्तु थाना प्रभारी ने दोनों पक्ष की ओर से गोली चलने की बात से इनकार करते हुए कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com