Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

दो दिवसीय दौरे पर राजनीतिक के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर सहरसा पहुंचे

दो दिवसीय दौरे पर राजनीतिक के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर सहरसा पहुंचे

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* दो दिवसीय दौरे पर राजनीतिक के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर सहरसा पहुंचे। जहां वे आज स्टेडियम परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित किया।

*एंकर :-* दो दिवसीय दौरे पर राजनीतिक के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर सहरसा पहुंचे।जहां वे आज स्टेडियम परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित किया।इस दौरान प्रशांत किशोर ने देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ नीतीश कुमार और राजद के नेताओं पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि जब बिहार के मुख्यमंत्री महागठबंधन के सरकार में थे तो गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आए थे और खुले मंच से जनता के बीच कह रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं।और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते थे मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा वाले के साथ नही जायेंगे।लेकिन आज वही देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने में अपना अहम योगदान दिया है।और भाजपा के साथ नीतीश कुमार बिहार में डबल इंजन की सरकार चला रहे हैं।आगे पीके ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटी मार कर सरकार बनाई उससे जो बिहार की जनता का नुकसान हुआ उसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।पलटी मारने के चक्कर मे जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुके हैं और राजनीतिक तौर पर जो नीतीश कुमार का भद्द जो पिट रही सो तो पिट ही रही है।लेकिन नीतीश कुमार ऐसा कर पा रहे हैं तो इसके लिए सबसे ज्यादा दोषी दो बड़े सहायक दल है जिसका नाम है RJD और BJP।अगर सात बार नीतीश कुमार पलटी मारे है तीन बार आरजेडी भी दोषी है और तीन बार भाजपा भी दोषी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com