Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

महिला का गला रेट कर हत्या।

महिला का गला रेट कर हत्या।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* महिला का गला रेट कर हत्या।

*स्टोरी :-* अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्षीय महिला की गला रेतकर की हत्या। परिवार में मचा कोहराम। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बीते देर रात शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने एक 25 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर डाली।हत्या की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गयी।घटना सहरसा जिले के सौरबाजार पतरघट सीमा के समीप गोबरगढा नदी किनारे के पास की बतायी जा रही है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज रविवार को सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम नेपुर है जिसकी उम्र तकरीबन 25 वर्ष है ।मृतक महिला का मायके भद्दी गांव है और ससुराल सौरबाजार थानां अंतर्गत बखरी समदा की रहने वाली बतायी जा रही है।महिला अपने मायके से ससुराल जा रही थी उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने रास्ते मे ही घेर कर उक्त महिला की देर रात किसी धार दार हथियार से गला काटकर हत्या कर नदी किनारे फेंक के मौके वारदात से फरार हो गया।
वहीं इस घटना को लेकर एसपी कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बीते देर रात 11.30 बजे सौरबाजार पतरघट सीमा पर कपसिया पुल के पास गोबरगढा स्थित नदी के धार के पास एक महिला की हत्या की सूचना है।इसी सूचना के आधार पर पतरघट पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा ।इस हत्या मामले के उद्भेदन को लेकर सहरसा एसपी हिमांशु कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।जिस टीम में पुलिस निरीक्षक, सौरबाजार थानां अध्य्क्ष,पतरघट थानां अध्य्क्ष,जिला आसूचना इकाई के पुलिस कर्मी को शामिल किया गया है।साथ ही साथ तकनीकी वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु एफ एस एल की टीम की सहयोग ली जा रही है।एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये भी बताया की प्रथम दृष्टया ये हत्या धार दार हथियार से गाला काटा गया है ऐसा प्रतीत होता है।वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और अगल बगल के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com