सहरसा : *सरकार की सात निश्चय नाली गली योजनाओ का धरातल पर बेनकाम*

सहरसा पतरघट से सुभाष राम की रिपोर्ट
सहरसा पतरघट प्रखंड क्षेत्र धबौली पुर्वी वार्ड नंबर 12 में सात निश्चय योजना के तहत टोलों में पक्कीकरण नाला का काम किया गया है। वार्ड सदस्य बबलू शर्मा द्वारा निर्माण कार्य के रुपया भी मिल गया है। वेगर योजना का बोर्ड लगाए हुए कार्य पूरा किया गया है। ग्रामीणों ने सात निश्चय योजना से बनी नाली के गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह नाली का कार्य पूर्ण तरह से अधूरा है जो कार्य हुआ है वह धरातल पर नहीं हुआ है। यह कार्य अधूरा पड़ा हुआ है नाला के ऊपर में प्लेट भी नहीं रखने का काम किया है और यहां पर जान माल का खतरा बढ़ता जाता है वही धबौली पुर्वी वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य बबलू शर्मा ने बताया कि तबीयत खराब हो जाने से कार्य अधूरा रह गया है कुछ दिन के बाद कार्य को पूर्ण किया जाएगा सच्चाई तो यह है कि बिना कार्य पूरा किए इस योजना का रुपया कैसे मिल गया यह तो जांच का विषय है कहीं न कहीं इसमें जनप्रतिनिधि से लेकर के पदाधिकारी का भी मिलीभगत सामने नजर आ रही है। इस तरह की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करना भी उचित है अब देखना है। जो इस योजना में क्या कर पाते हैं। पदाधिकारी गण मौके पर उपस्थित ग्रामीणों सिंटू दास, ज्ञानचंद्र राम, साहेब राम, अर्जुन राम, कपिल शर्मा, कृष्ण कुमार राम, लालो राम, शंकर राम, मुकेश दास, सचित राम, गिरधर राम, मुसो राम, अरविन्द राम, अजीत राम, हरिबल्लब राम,
और दर्जनो ग्रामीण उपस्थित थे
Subscribe to my channel

