BreakingprobivPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमदेश – दुनियाबिहारव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीस्थानीय खबरें
Trending

मुखिया पर स्वच्छता कर्मियों के नाम पर फर्जी भुगतान का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुखिया पर स्वच्छता कर्मियों के नाम पर फर्जी भुगतान का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

मुखिया पर स्वच्छता कर्मियों के नाम पर फर्जी भुगतान का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी सहरसा

महिषी प्रखंड के राजनपुर पंचायत अंतर्गत चोरनिया गांव निवासी आशीष कुमार ने पंचायत में स्वच्छता अभियान के नाम पर कथित अनियमितता और फर्जी भुगतान किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत में वार्ड आमसभा के माध्यम से सफाई कर्मियों की नियुक्ति का प्रावधान है, लेकिन बिना आम सहमति के 14 सफाई कर्मियों की नियुक्ति कागज पर कर दी गई। आरोप है कि पंचायत में एक भी सफाई कर्मी नियमित रूप से कार्यरत नहीं है, इसके बावजूद मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा सफाई कर्मियों के नाम पर भुगतान किया जा रहा है। आवेदक के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में पंचायत में स्वच्छता कार्य के लिए 2,293 डस्टबिन, 10 कम्युनिटी डस्टबिन, एक टूल्स एंड ट्रॉली, 32 सेफ्टी किट, एक रिक्शा तथा 14 पेडल रिक्शा का वितरण किया जाना था। आरोप है कि डस्टबिन की खरीद के बावजूद लंबे समय तक ग्रामीणों के बीच इसका वितरण नहीं किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि महिषी के पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देने के बाद अब तक मात्र 45 लोगों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया है। आवेदक ने पिछले तीन वर्षों से सामग्री का पूर्ण वितरण नहीं होने को गंभीर अनियमितता बताते हुए इसकी जांच की मांग की है। आवेदक ने आरोप लगाया कि दिसंबर में बिना स्थल जांच के मामले में कागजी खानापूर्ति कर दी गई। उन्होंने इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त एवं मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com