अन्नदाता जीविका महिला स्वावलम्बी सहकारी संकुल संघ की वार्षिक आम सभा आयोजित
अन्नदाता जीविका महिला स्वावलम्बी सहकारी संकुल संघ की वार्षिक आम सभा आयोजित

अन्नदाता जीविका महिला स्वावलम्बी सहकारी संकुल संघ की वार्षिक आम सभा आयोजित
वित्तीय वर्ष 2025-26 में संकुल संघ ने अर्जित किया 1.56 करोड़ रुपये का लाभ
सहरसा विकास कुमार प्रभारी सहरसा
जीविका द्वारा संपोषित अन्नदाता जीविका महिला स्वावलम्बी सहकारी संकुल संघ लिमिटेड, कहरा की वार्षिक आम सभा 2025-26 का आयोजन एक निजी मैरेज हॉल में किया गया । कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संकुल संघ की अध्यक्ष सुनीता देवी, निदेशक मंडल के सदस्यों, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिलाषा पाठक, प्रबंधक रोजगार राकेश रंजन, प्रशिक्षण अधिकारी अनुप्रिया पंजियार, रंजन कुमार एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।आम सभा को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने कहा कि अन्नदाता संकुल संघ से जुड़े पांच पंचायतों में 813 स्वयं सहायता समूह एवं 39 ग्राम संगठनों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि महिलाओं को आजीविका एवं कौशल संबंधी प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा तथा अभी तक स्वयं सहायता समूहों से नहीं जुड़ी महिलाओं एवं परिवारों को समूह से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।संकुल संघ की अध्यक्ष सुनीता देवी ने वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्तमान में 39 ग्राम संगठनों के माध्यम से 11,685 सदस्य संकुल संघ से जुड़े हुए हैं । उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति ने 1.56 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है । इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना एवं प्रस्तावित गतिविधियों की भी जानकारी साझा की गई ।
प्रखंड परियोजना प्रबंधक विनोद कुमार ने महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में जीविका की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है ।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सामुदायिक संगठनों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। वार्षिक आम सभा में बड़ी संख्या में अंशधारी जीविका दीदियां, निदेशक मंडल के सदस्य एवं जीविका कर्मी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के माध्यम से संकुल संघ की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया गया।
Subscribe to my channel



