लखनऊ में धरना प्रदर्शन का नतीजा: सीएम योगी ने दिया मांगे पूरी करने का आश्वासन
लखनऊ में धरना प्रदर्शन का नतीजा: सीएम योगी ने दिया मांगे पूरी करने का आश्वासन

*लखनऊ में धरना प्रदर्शन का नतीजा: सीएम योगी ने दिया मांगे पूरी करने का आश्वासन*
गंगाप्रसाद करवरिया मंडल प्रभारी 
सीएम योगी के आश्वासन से प्रदेश भर के सभासदों में जगी उम्मीद की किरण:: शंकर यादव
*चित्रकूट।* उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन नगरीय निकाय संगठन के नेतृत्वकर्ता दिलीप कुमार दीक्षित की अगुवाई में प्रदेश भर की स्थानीय निकायों के सभासदों ने हजरतगंज लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की और सभी मांगों को ध्यानपूर्वक पढ़ा व अवलोकन किया और पूरी करने का भरोसा दिया है। कहा कि सरकार सभासदों को निराश नहीं करेगी।
धरना प्रदर्शन के दिन सुबह 9:30 बजे संगठन की टीम ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने 10 सूत्रीय मांगों को गंभीरता से सुना और पूरी करने हेतु तत्काल मुख्यमंत्री योगी जी से मुलाकात करवाने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए थे। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के सभासद शंकर प्रसाद यादव ने बताया कि संगठन के संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रभारी दिलीप कुमार दीक्षित की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष अरशद उल्लाह शेख, प्रदेश सचिव अजीत रैना, वरिष्ठ सभासद अजीत गुप्ता, प्रदेश सचिव मुकेश गुप्ता, प्रदेश सचिव विवेक त्रिपाठी, वरिष्ठ सभासद लक्ष्मण सिंह (मोनू) सहित 8 सदस्यीय टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री ने मांग पत्र का पूर्ण रूप से अवलोकन किया और आश्वासन दिया है कि जो जायज मांगे होंगी उन पर विचार कर माना जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार स्थानीय निकायों के विकास के लिए संकल्पित है। विकास कार्यों में सभासदों की भूमिका महत्वपूर्ण है, ऐसी स्थिति में सरकार सभासदों की मांगों पर सकारात्मक विचार करेगी, सभासद निराश नहीं रहेंगे। जिला प्रभारी शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश के सभासदों को पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा अभी तक कोई अधिकार नहीं दिए गए जिससे विकास कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर सभासद एक ग्राम प्रधान के बराबर होता है जहां एक ओर ग्राम प्रधानों को विकास कार्य कराने का पूरा अधिकार है वित्तीय अधिकार हैं वही सभासदों को कोई अधिकार सरकार द्वारा न दिए जाने से विकास कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं मुख्यमंत्री के आश्वासन से अब सभासदों में भी उम्मीद जगी है कि योगी सरकार उन्हें विकास कार्यों को गति देने के लिए ठोस वित्तीय अधिकार देने का काम करेगी।
Subscribe to my channel



