BreakingprobivPublicउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदास्थानीय खबरें
Trending

कबीर महापंचायत का आयोजन

कबीर महापंचायत का आयोजन

Spread the love

बांदा में कबीर महापंचायत का आयोजन: नरैनी नौगवां गद्दी के मुद्दे पर मंथन, शोषण के खिलाफ एकजुटता और आगामी राजनीतिक रणनीति पर दिया बल
​बांदा। योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी बांदा
​तिंदवारी रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास एन.एन. गार्डन में रविवार को कबीर महापंचायत का भव्य आयोजन किया गया। कबीरपंथी समाज द्वारा ‘कबीर पंथी विरासत बचाओ अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बांदा सहित चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर जनपद से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
​कार्यक्रम का शुभारंभ कबीर साहेब के चित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर किया गया। इस दौरान नरैनी स्थित नौगवां गद्दी का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा। महापंचायत में कबीर गद्दी के पूज्य महंत व साधु-संतों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधि और प्रमुख समाजसेवी भी एकजुट नजर आए।
​सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और नशे की लत को जड़ से समाप्त करने तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही, मंच से कबीर समाज पर हो रहे अत्याचार, शोषण और हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर रोष व्यक्त करते हुए शासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए और आगामी राजनीतिक परिदृश्य को लेकर मजबूत रणनीति तैयार की गई।
​कार्यक्रम में उपस्थित संतों और समाज के प्रबुद्धजनों ने समाज के हक-अधिकारों की रक्षा और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में भारी संख्या में कबीर अनुयायी व क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com