राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहरसा के चार खिलाड़ियों का चयन
राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहरसा के चार खिलाड़ियों का चयन

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहरसा के चार खिलाड़ियों का चयन
सहरसा। विकास कुमार प्रभारी सहरसा 

पटना में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाली 37वीं पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए सहरसा के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सहरसा जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में साक्षी कुमारी (अंडर-14), मानवी कुमारी (अंडर-16), कृष्ण राज (अंडर-20) और अन्नू कुमारी (अंडर-20) शामिल हैं। वहीं, जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष रोहित राज को बिहार एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
चार खिलाड़ियों और कोच के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सैयद शमी अहमद ने कहा कि सहरसा में खेल का बेहतर माहौल लगातार बन रहा है और एथलेटिक्स तेजी से उभरकर सामने आया है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों, कोच, तकनीकी पदाधिकारियों और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
संघ के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह उर्फ आरके सिंह ने कहा कि सहरसा में खेलों के लिए बेहतर माहौल तैयार हो रहा है। खासकर एथलेटिक्स और क्रिकेट में बेहतर भविष्य की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से जिले में खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
जिला खेल पदाधिकारी कुमारी तोशी ने भी चयनित खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सहरसा खेल के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा। उन्होंने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताया।
इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला साइकलिंग संघ अध्यक्ष डॉ. जयंत आशीष, जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष विवेक विशाल, जिला तैराकी संघ अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुनील कुमार झा सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी।
Subscribe to my channel



