Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: गृह जिला स्थानांतरण हो जल्दी, सभापति को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़। एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के द्वारा सर्किट हाउस पाकुड़ में लोक लेखा समिति के सभापति निलकंठ सिंह मुंडा को ज्ञापन सौंपकर जल्दी से नियमावली संशोधन करते हुए गृह जिला स्थानांतरण करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक निवेदन पहुंचाने का निवेदन किया गया। मौके पर लोक लेखा समिति के सदस्य वह लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी, कोलेबीरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी उपस्थित थे।
सभापति ने शिक्षकों से कहा कि इस दिशा में सरकार पहल कर रही है फिर भी मैं आप सभी के निवेदन को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा देंगे। गृह जिला स्थानांतरण होगा।
ज्ञापन सौंपने के मौके पर संघ के प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार राय, अविनाश पंडित, कपूर महतो, श्रीनिवास गोप, शंभू शरण यादव, रियाजूद्दीन अंसारी, पोखन महतो, बिजय नंदन त्रिवेदी मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com