Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बाइक सवार व्यक्ति ने एक मजदूर को मारा ठोकर

बाइक सवार व्यक्ति ने एक मजदूर को मारा ठोकर

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* बाइक सवार व्यक्ति ने एक मजदूर को मारा ठोकर। गंभीर अवस्था में हुआ जख्मी। जख्मी मजदूर सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

*एंकर :-* सहरसा में आज रविवार को एक बाइक सवार युवक ने मजदूर को ठोकर मारकर फरार हो गया।बाइक की ठोकर से मजदूर गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया।आनन फानन में स्थानीय लोग जख्मी मजदूर को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहां मजदूर इलाज रत है।घटना सहरसा जिले के बनगांव थानां क्षेत्र के बसुदेवा चौक के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस जांच में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी मजदूर का नाम प्रेम कुमार है जिसकी उम्र तकरीबन 25 साल है और मधेपुरा जिले के भर्राही बाजार वार्ड नं 5 का रहने वाला बताया जा रहा है।मजदूर आज मजदूरी करने को लेकर सहरसा आ रहा था जहां रास्ते में तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार युवक ने बनगांव थानां क्षेत्र के बसुदेवा चौक के पास ठोकर मार दी।ठोकर लगने से मजदूर गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया।देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी।भीड़ जमा होते देख बाइक सवार युवक घटना स्थल से फरार हो गया।वहीं स्थानीय लोगों ने जख्मी मजदूर को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहाँ जख्मी मजदूर इलाजरत है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही जख्मी मजदूर के परिजन मनोज यादव की माने तो मजदूरी करने को लेकर जा रहा था उसी दौरान एक बाइक सवार युवक ठोकर मारकर फरार हो गया ठोकर लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।अभि सदर अस्पताल में भर्ती है।
इस घटना को लेकर बनगांव थानां अध्य्क्ष पिंकी कुमारी की माने तो घटना की सूचना मिली है।आवेदन अभी अप्राप्त है।आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com