पाकुड: शत प्रतिशत किसानों को केसिसी लाभांवित के लिए पंचायत स्तर पर लगाये जायेंगे कैम्प।

पाकुड़ । उपायुक्त बरुन रंजन के निर्देश के आलोक में जिले के शत-प्रतिशत योग्य किसानों को केसीसी से लाभान्वित करने को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री शिव नारायण यादव ने अमड़ापाड़ा प्रखंड सभागार में किसान क्रेडिट कार्ड एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक कर अमड़ापाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए । कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रखंडों में अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को केसीसी सहित अन्य योजनाओं से जोड़कर उन्हें निर्धारित समय सीमा में प्रखण्ड में विशेष शिविर लगाकर पूरा करने के लिए कहा गया। बताया गया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक,सहायक तकनीकी प्रबंधक,जनसेवक एवं किसान मित्र के माध्यम से योजना का लाभ दिया जाना है।
इसके अलावा उन्होंने आपूर्ति विभाग से संबंधित योजना की भी समीक्षा की, संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जेएसएलपीएस बीपीएम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक एवं कृषक मित्र समेत अन्य उपस्थित थे।

Subscribe to my channel



