Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार गोली कांड का उद्भेदन। हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

गोली कांड का उद्भेदन। हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में आपराधिक घटनाओं का रफ्तार कम होने का नाम नही ले रहा है और आपराधिक घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बीते 24 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों ने एक एक कर तीन जगह गोलाबारी की घटना को अंजाम दिया। घटना के लगभग एक सप्ताह बाद एक कांड का उद्भेदन पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने सोमवार को सदर थाना में प्रेस वार्ता कर किया।
जानकारी हो कि दिनांक 24 जनवरी रोज मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रिफ्यूजी कॉलोनी में अपराधियों ने सनोज यादव नाम के युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। वहीं दूसरी घटना दिन में ही सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एमएलटी कॉलेज के समीप विस्वजीत कुमार नाम के युवक को अपराधियों ने गोली मारी और तीसरी घटना सिसई क्षेत्र में हुई जहां लूटपाट के दौरान एक सिपाही के पुत्र केशव कुमार को अपराधियों ने गोली मारी थी।
घटना के 06 दिन बाद आज यानी 30 जनवरी को सहरसा के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मात्र एक घटना का उद्भेदन यथा सनोज यादव के ऊपर हुई गोली कांड का उद्भेदन किया और उसमें हथियार और युवक की ग्रिफ्तारी दिखाई।
पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने आज सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताई की सनोज यादव गोलीकांड आपसी रंजिश के कारण घटित हुई है। इस कांड के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान जारी है। सनोज यादव भी आपराधिक प्रबृत्ति के व्यक्ति थे और इस कांड में अन्य अनुसंधान अभी भी जारी है। घटना में शामिल चारों अभियुक्त बालिक है जिसमें रघु कुमार पिता राजकिशोर भगत ओपी बरगांव जिला दरभंगा , रितेश यादव , प्रिंस कुमार सोनवर्षा एवं आशीष चक्रवर्ती रिफ्यूजी कॉलोनी मौजूद थे। इन अभियुक्तों के पास से 02 देशी कट्टा , 05 कारतूस एवं 03 मोबाइल बरामद किया गया जबकि घटना के बाद सदर थाना में कांड संख्या 53/ 23 उसी दिन दर्ज कर लिया गया था।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com