भवनाथपुर :*भवनाथपुर भाजपा मंडल कार्यकारिणी का हुआ बैठक।*

भवनाथपुर से संवाददाता शिवकुमार का रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी मंडल ईकाई भवनाथपुर के कार्यकारिणी की बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव की अध्यक्षता में भवनाथपुर प्रशाल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्रों पर पुष्पांजली, माल्यार्पण एवं द्वीप प्रव्जलन कर जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र यादव,जिला महामंत्री विकाश स्वदेशी,जिला मंत्री मधुलता कुमारी भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्य्क्ष अनिता गुप्ता के द्वारा किया गया।
मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों के द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया,अध्यक्षीय अभिभाषण में मंडल अध्य्क्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कमिटी की पहली प्राथमिकता होगी साथ ही मंडल के सभी जनमानस को केंद्र एवं राज्य से संचालित जनहित की योजनाओं का लाभ मिले यह मंडल कमिटी सुनिश्चित करेगी माननीय विधायक श्री भानु प्रताप शाही जी एवं सांसद श्री विष्णुदयाल राम जी के अगुवाई में इस मंडल में अनेकानेक जनहित के कार्य हुए और हो रहे हैं।
मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता ने कहा कि मंडल कार्यसमिति में संगठनात्मक संरचना पर विशेष रूप ध्यान देने की जरूरत है,भाजपा अपने नीति सिधांन्त के साथ देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता के बल पर ही उसके कार्यकर्ता देश को परम वैभव पर ले जाने को तत्पर है,संघे शक्ति कलियुगे के सिद्धांत पर पार्टी नित निरंतर उचाईयो को छू रहा है।
जिला महामंत्री विकाश स्वदेशी के द्वारा मंडल कार्यसमिति का वृत लिया गया और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
बैठक में संबोधन जिला मंत्री मधुलता कुमारी ,जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौबे, मनु उपाध्याय,विनय चौबे,संजय यादव,मनोज सिंह के द्वारा भी संगठनात्मक सुधार एवं सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जनहित के योजनाओं के विषय पर की गई।
मौके पर मंडल उपाध्यक्ष विपिन चौबे,महामंत्री सुनील सिंह,भानु गुप्ता,मंडल मंत्री रवि पाल,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चौबे,अनुशुचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुनील राम,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता गुप्ता,मंडल मंत्री कांति खलको,प्यारेमोहम्मद अंसारी,अजीत चौबे,राम पवन विश्वकर्मा,उदय चंद्रवंशी,अनिता प्रकाश,रीना देवी,पूजा देवी,सोनी देवी,सुनील पासवान,चंद्रदेव रावत,सूर्यदेव रावत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
सभा का संचालन मंडल महामंत्री भानु गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन विपिन चौबे के द्वारा किया गया गया।
Subscribe to my channel



