Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा हरिहरपुर के सुखाड़ी राम के पीडीएस दुकान में राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुको ने पीडीएस दुकान मे जड़ दिया ताला

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट :-

कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर गांव स्थित सुखाड़ी राम के पीडीएस दुकान में राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुक रामचंद्र चौधरी ने पीडीएस दुकान में ताला जड़ दिया।
पीडीएस दुकान के भीतर बैठे डीलर सुखाड़ी राम,दुर्गा राम व बालधनी पासवान को दुकान के अंदर ही बंद कर दिया गया।
ताला बंदी की सूचना मिलने पर दलबल के साथ पहुंचे हरिहरपुर ओपी के एएसआई सुरेंद्र दुबे व छोटन सिंह ने ताला खुलवाकर लोगों को बाहर निकाला।
डीलर सुखाड़ी राम के साथ इस तरह की ताला बंदी का यह दूसरा घटना है
बताते चलें कि डीलर सुखाड़ी राम द्वारा दो माह का राशन लाभुकों के वितरण नहीं करने से लाभुक नाराज थे।
मौके पर उपस्थित लाभुकों को आश्वस्त करते हुए डीलर सुखाड़ी राम ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी लाभुकों को राशन वितरण कर दिया जाएगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com