फिरोजाबाद के नालबंद चौराहे पर दुकान में लगी आग लाखों के जूता और चप्पल जले
फिरोजाबाद के नालबंद चौराहे पर दुकान में लगी आग लाखों के जूता और चप्पल जले

*फिरोजाबाद के नालबंद चौराहे पर दुकान में लगी आग लाखों के जूता और चप्पल जले*
फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र में बनी एक अस्थायी दुकान में आग लग गई। इससे इसमें रखे लाखों रुपये जूते और चप्पलें जल गईं। लोगों को जब सुबह जानकारी हुई तो भीड़ जुट गई और उन्होंने धधक रही आग में पानी डालकर उसे बुझाया
हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है
मोहम्मद गंज निवासी कल्लू अंसारी ने जूते-चप्पलों की दुकान खोल रखी है। प्रतिदिन की तरह उसने दुकान खोली और बीते दिन शाम पहर बंद करके घर चले गए। रात 3 बजे दुकान में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते दुकान से धुआं निकलने लगा तो जानकारी हो पाई। लोगों ने दुकानदार को सूचना दी और दमकल कर्मियों को भी बुलाया। दमकल कर्मियों के देरी से पहुंचने के चलते लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। दुकानदार ने आरोप लगाया कि किसी ने रंजिशन उसकी दुकान में आग लगा दिया है। इससे एक लाख रुपये के जूते चप्पल जलकर राख हो गए हैं। बंद दुकान में आग लगी है। थाना दक्षिण पुलिस मामले की जांच की जा रही है। दुकानदार के द्वारा रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया गया है
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


