गढ़वा झारखंड सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर छठ महापर्व के शुभ अवसर पर भव्य भक्ति जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर छठ महापर्व के शुभ अवसर पर भव्य भक्ति जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

*सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर छठ महापर्व के शुभ अवसर पर भव्य भक्ति जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट।
कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर छठ महापर्व के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं द्वारा छठ का व्रत रखा गया था जो दूर दूर से आए हुए थे। सभी श्रद्धालुओं के बीच खुशी का माहौल देखा गया। छठ महापर्व के उपलक्ष्य में युवा संघर्ष सेना द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें झारखंड के लोकगीत गायक कुणाल तिवारी, शालिनी सिंह, खुशी चौबे तथा अनूप चौबे पधारे हुए थे सभी कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति जागरण लोक गीत गाया गया।
इस कार्यक्रम को शुभारंभ युवा संघर्ष सेना के अध्यक्ष सचिव तथा सदस्य के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम को शुरुआत कराया गया।

Subscribe to my channel

