Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

मुरादाबाद के गणेशनगर और मंझोला में दो दिनों से नहीं आ रहा पानी, नगर निगम की ओर से नहीं हो रही सुनवाई

Spread the love

 

मुरादाबाद के गणेशनगर और मंझोला इलाकों में दो दिन से निवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। और नगर निगम की ओर से नहीं हो रही कोई भी सुनवाई। निवासियों का कहना है कि हालात ऐसे हो चुके हैं कि घर के जरूरी कार्यों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मजबूरन निवासियों को दूर-दराज से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इस तेजी से बढ़ती गर्मी में बढ़ते तापमान के कारण पानी न मिलने से गणेशनगर और मंझोला के निवासियों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। लेकिन मुराबाबाद के जलदाय विभाग के अधिकारी निवासियों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गणेशनगर और मंझोला में पानी की समस्या से निवासी परेशान हैं और निवासियों का कहा कि जल्द ही पानी आपूर्ति नियमित सुचारू नहीं की गई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Report – Pramod Gupta

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com