बाँदा सीएमओ ने किया सीएससी नरैनी का निरीक्षण लिया व्यवस्थाओं का जायजा

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा के नरैनी में कोरोना की तीसरी लहार व ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की कवायद तेज कर दी है।इसी क्रम में दिन बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाँदा डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने सीएससी नरैनी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा व मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर, आइसोलेशन वार्ड, वैक्सीनेशन कक्ष, मेडिसिन कक्ष,ऑक्सीजन प्लांट कोल्ड चैन,दवा स्टॉक रूम में आवक व खपत आदि की जानकारी व निरीक्षण किया। सीएमओ ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच व उपचार व आयुष्मान भारत के कार्ड की प्रगति रिपोर्ट पर स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। सीएससी अधीक्षक डॉक्टर अजय विश्वकर्मा से आशाओं द्वारा किए गए कार्यों और लंबित पड़े कार्यो को पूरा कराकर भुगतान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएससी में आए लोगों से कोरोना टीके लगवाने की अपील की। सीएचसी परिसर में बेहतर स्वास्थ सफाई व्यवस्था मिलने पर उन्होंने अधीक्षक डॉक्टर अजय विश्वकर्मा को साधुवाद दिया।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों को दवाएं अस्पताल से मुहैया कराई जाए।कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार कौशिक सहित समस्त चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।

Subscribe to my channel


