आय से अधिक संपत्ति मामले में शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर हरिजन के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा छापेमारी
आय से अधिक संपत्ति मामले में शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर हरिजन के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा छापेमारी

*लोकेशन :-* सहरसा बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714
*स्टोरी :-* आय से अधिक संपत्ति मामले में शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर हरिजन के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा छापेमारी
*एंकर :-* बड़ी खबर बिहार के सहरसा से आ रही है। शिक्षा विभाग, सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) अजीत अमर हरिजन के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप से जुड़े मामले में की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है। टीम द्वारा बरामदगी और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
*BYTE :-* आर्थिक अपराध इकाई DSP जांच अधिकारी
Subscribe to my channel


