सहरसा स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा मंत्री सह सहरसा प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण
सहरसा स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा मंत्री सह सहरसा प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714
*स्टोरी :-* सहरसा स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा मंत्री सह सहरसा प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण
*एंकर :-* 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहरसा स्टेडियम स्थित मुख्य समारोह स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री सह सहरसा के प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा समारोह स्थल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर सहरसा के डीएम, एसपी, डीआईजी सहित जिले के कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ध्वजारोहण के बाद विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी गतिविधियां भी समारोह का हिस्सा बनीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
*BYTE :-* शिक्षा मंत्री सह सहरसा प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी
Subscribe to my channel



