न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशानुसार उतरवाए लाउडस्पीकर
न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशानुसार उतरवाए लाउडस्पीकर

*न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशानुसार उतरवाए लाउडस्पीकर*
फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जनपद में एक अभियान चलाकर धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को चैक कराया गया
साथ ही न्यायालय द्वारा दिये गये आदेशानुसार मानक से अधिक ध्वनि करते हुए पाये जाने पर सम्बन्धित धार्मिक गुरुओं से संवाद स्थापित करते हुए लाउडस्पीकरों को हटवाया गया
इसी क्रम में शहर एवं देहात क्षेत्र में भ्रमण कर जगह-जगह तैनात पुलिस बल को आवश्यक अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण की उपस्थिति में समस्त क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा भी अपने-अपने सर्किल के थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल के साथ सभी धार्मिकस्थलों पर जाकर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले सभी लाउडस्पीकरों को सम्बन्धित धार्मिक गुरुओं की सहमति के पश्चात उतरवाया गया है
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


