BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहारसहरसा बिहार
Trending

ऑपरेशन मुस्कान में 651 मोबाइल बरामद, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन मुस्कान में 651 मोबाइल बरामद, वास्तविक धारकों को सौंपे

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714

*स्टोरी :-* ऑपरेशन मुस्कान में 651 मोबाइल बरामद, वास्तविक धारकों को सौंपे

*एंकर :-* गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर सहरसा पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ लगातार जारी है। अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 651 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 16 लाख 39 हजार रुपये बताई गई है। ऑपरेशन मुस्कान के फेज-10 में पुलिस ने 123 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 लाख 29 हजार 558 रुपये है। पुलिस केंद्र सहरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज गुम या चोरी हुए मोबाइल से संबंधित सनहा और प्राथमिकी के आधार पर तकनीकी अनुसंधान करते हुए मोबाइल बरामद किए गए। अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को भी चिन्हित किया गया है। सहरसा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें और CEIR पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने कहा कि आम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

*BYTE :-* सहरसा एसपी

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com