नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल ठाकुर का नाई संघ ने किया अभिनंदन
नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल ठाकुर का नाई संघ ने किया अभिनंदन

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714
*स्टोरी :-* नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल ठाकुर का नाई संघ ने किया अभिनंदन
*एंकर :-* सहरसा शहर के पूजा बैंकेट में नाई संघ की ओर से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल ठाकुर का भव्य अभिनंदन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। समारोह में केश कला बोर्ड के गठन, सहरसा में जननायक कर्पूरी ठाकुर की भव्य प्रतिमा स्थापित करने तथा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में नाई समाज के पारंपरिक व्यवसाय के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने गरीब, मजदूर, दिव्यांग एवं वंचित वर्गों की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाई संघ जिलाध्यक्ष बिजेंद्र ठाकुर ने की, जबकि संचालन दिलीप ठाकुर ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
*BYTE :-* भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल ठाकुर
Subscribe to my channel



