Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा जलजमाव से पवई गांव के ग्रामीण परेशान

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा, जनपद के अतर्रा के विकासखंड बिसंडा की ग्राम पंचायत पवई के ग्रामीण जलभराव की समस्या से परेशान हैं। गांव की मुख्य गली में घुटने भर कीचड़ व पानी जमा है। इससे ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल है। विगत कई वर्षों से यह समस्या कायम है। गांव के कुछ ग्रामीणों के द्वारा पक्की सड़क बनने का विरोध किया गया था। जिसके बाद से गांव में यहां पक्की सड़क नहीं बन पाई। पक्की सड़क न बनने के कारण घरों के बाहर जलजमाव हो रहा है। बरसात के दिनों में यह समस्या और विकट हो जाती है। ग्रामीणों का बाहर निकलना मुश्किल होता है। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारियों तक समस्या के निदान के लिए गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या यथावत है।

*बेटी की शादी मेहमानों को बैठाने की समस्या*

पवई निवासी ग्रामीण शिव राम गिरी ने बताया कि उसके घर के दरवाजे पर जलभराव हमेशा बना रहता है।आगामी 5 फरवरी को बेटी की शादी को है घर के बाहर जलभराव से मेहमानों को बैठाने की समस्या है ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार कहा जा चुका है लेकिन समस्या समाधान नहीं हुआ।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com