BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहारसहरसा बिहार
Trending

नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, बलुआहा बाजार में लगाया जाम

नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, बलुआहा बाजार में लगाया जाम

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार) *संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714

*स्टोरी :-* नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, बलुआहा बाजार में लगाया जाम

*एंकर :-* सहरसा जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत बलुआहा बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मध्य विद्यालय पसतवार के दर्जनों स्कूली बच्चे अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित छात्रों ने बलुआहा बाजार की मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया जिससे राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।विद्यालय के प्रति स्कूल प्रबंधन की अनदेखी और कुव्य व्यवस्था के साथ साथ स्कूल के आसपास पनप रहे नशा के कारोबार के खिलाफ छात्र छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा और हाथों में तख्ती लिए सड़क पर उतर कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी।छात्रों का कहना है कि स्कूल में बुनियादी सुविधाओं के अभाव है और आसपास पनपते नशे के कारोबार से स्कूल का माहौल खराब हो रहा है बावजूद स्कूल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर आक्रोशित छात्राओं को समझाने की प्रयास में जुटी है।

*BYTE :-* प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राएं

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com