सहरसा पामा हाट में ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

सहरसा ब्यूरो चीफ सुभाष राम

सहरसा-पतरघट प्रखंड क्षेत्र के पामा पंचायत स्थित पामा हाट में शुक्रवार को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया पस्तपार शाखा के शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। बैंक अधिकारी मौजूद। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक पस्तपार शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार ने कहा कि निश्चित तौर पर आज लोग बैंकों से अधिक से अधिक जुड़ रहे हैं। बैंकों में भी काम अधिकता बढ़ गई है। जिससे बैंक में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी भी व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से ग्राहकों को सुलभ सेवा देने के लिए कटिबद्ध है। आलोक में शुक्रवार को पामा हाट पामा पंचायत मुखिया विनोद कुमार पप्पू ने कहा कि लोगों को खाता खोलने और जमा निकासी करने में सुविध मिलेगी। उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र की अनिवार्यता पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में ग्राहक सेवा केंद्र से जुड़ने की सलाह लोगों को दिया। बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक भुषण कुमार ने बताया कि हमारे ग्राहक सेवा केंद्र ग्राहकों की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर उपस्थित सुभाष सिंह, पामा मुखिया विनोद कुमार उर्फ पप्पू जी समिति पति रंजीत साह,पूर्व वार्ड सदस्य जयराम यादव, रमेश कुमार, किशनपुर पंचायत पूर्व मुखिया पति मनोज यादव,
सरवन कुमार जी,संजय साह, ग्रामीण चिकित्सक अभधेस सुकल,आशीष सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे
Subscribe to my channel



