सहरसा में एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 132 महिलाओं-किशोरियों की जांच
सहरसा में एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 132 महिलाओं-किशोरियों की जांच

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714
*स्टोरी :-* सहरसा में एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 132 महिलाओं-किशोरियों की जांच
*एंकर :-* सहरसा में मंगलवार को ‘एनीमिया मुक्त बिहार अभियान’ का शुभारंभ हुआ। सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दीपेश कुमार शामिल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की शुरुआत की। जिले में 25 अगस्त से 30 नवंबर तक अभियान चलेगा। पहले दिन सदर अस्पताल और सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कुल 132 महिलाओं एवं किशोरियों की एनीमिया जांच की गई। अभियान के तहत जरूरतमंदों को IFA की दवा, पोषण संबंधी परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम ने लोगों से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर एनीमिया की जांच कराने की अपील की।
*BYTE :-* सहरसा डीएम दीपेश कुमार
Subscribe to my channel


