Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद छात्राओं ने एमजी काॅलेज में किया जमकर हंगामा, नारेबाजी

छात्राओं ने एमजी काॅलेज में किया जमकर हंगामा, नारेबाजी

Spread the love

फिरोजाबाद: छात्राओं ने एमजी काॅलेज में किया जमकर हंगामा, नारेबाजी

-अभाविप व भाजपा कार्यकर्ताओं की काॅलेज प्रबंध तंत्र से हुई जमकर हाॅट-टाॅक

फिरोजाबाद। बुधवार को महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय में साइकिल खड़ी करने को लेकर छात्रा व प्रोफेसर में जमकर विवाद हो गया। जानकारी होने अभाविप व भाजपा कार्यकर्ता काॅलेज पहुंच गये। इस दौरान काॅलेज में भाजपा नेताओं व अभाविप कार्यकर्ताओं का काॅलेज प्रबंध तंत्र के पदाधिकारियों से जमकर विवाद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद में छात्राओं से तहरीर लेते हुए जांच के बाद उचित कार्रवाई करने आश्वासन दिया।

महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रज्ञा का सुबह साइकिल को स्टैंड पर खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद काॅलेज प्रशासन ने छात्रा के भाई को काॅलेज में बुलाकर शिकायत की। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ता नेहा सिंह के साथ में अन्य छात्राऐं भी पहुंच गई। बातचीत के दौरान ही काॅलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष ने छात्राओं को लेकर टिप्पणी कर दी।

इस पर छात्राऐं बिफर गई। और छात्राओं ने काॅलेज में नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं छात्राओं ने इसकी जानकारी अभाविप कार्यकर्ताओं को दी। तो अभाविप कार्यकर्ता भी काॅलेज पहुंच गए। भाजपा नेता निकुंज शुक्ला ने वहाॅ पहुंचकर काॅलेज प्रबंध तंत्र के बर्ताव का विरोध किया। काॅलेज प्रबंध समिति सचिव अनिल उपाध्याय ने काॅलेज पहुंच छात्राओं से बातचीत करने का प्रयास किया। लेकिन छात्राऐं नारेबाजी करने लगी।

प्रबंध समिति सचिव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस ने दोनो पक्षों की बात सुनी। छात्राओं से पुलिस ने शिकायती लेकर जांच करने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हो सका। इस दौरान भाजपा नेता उदय प

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com