बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, महादलित परिवारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, महादलित परिवारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714
*स्टोरी :-* बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, महादलित परिवारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
*एंकर :-* महिषी थाना क्षेत्र के लहुआर वार्ड नंबर 6 निवासी महादलित परिवारों ने बिहार सरकार एवं राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि खाता संख्या 289 की बिहार सरकार की जमीन तथा खाता संख्या 235 की ठाकुरबाड़ी की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पोखर, पेड़-पौधे, घर-मकान एवं खेती-बाड़ी कर कब्जा किया गया है। आवेदकों ने सभी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध समान रूप से कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि पूर्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कई लोगों में से केवल एक महादलित परिवार का घर तोड़ा गया, जबकि अन्य लोगों का कथित कब्जा अब तक बरकरार है। मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
*BYTE :-* प्रदर्शनकारी महादलित परिवार
Subscribe to my channel



