गढवा पंचायत के लोगों ने एक बैठक का आयोजन किया

संवाददाता- झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के मंडरा गांव स्थित मैदान में शनिवार को पंचायत के लोगों ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में पंचायत की आवाज का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता युवा समाजसेवी अनूप उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय ने की। बैठक में शिवपुर पंचायत के मंडरा, शिवपुर, चेचरिया, देवडीह, तेलिया बांध, अधौरा, बहेरा व सोनपुरवा गांव के सैकड़ों युवा शामिल हुए। बैठक का संचालन अमरेंद्र उपाध्याय ने किया। वहीं उक्त पंचायत के प्रत्येक गांवों से 1 लीडर व 1 एडमिन नियुक्त किया गया। सोसल मीडिया के माध्यम से पंचायत के विकास की कहानी विवेका पांडेय बयां करेंगे। इसके लिए बजाप्ते एक फेसबुक पेज बना गया है। युवा समाजसेवी- अनूप उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत के युवा पंचायत के विकास पर नजर रखेंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जांच युवाओं द्वारा किया जाएगा। साथ ही जरुरत पड़ने पर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार व गड़बड़ी के विरुद्ध उच्चाधिकारियों से मिलकर शिकायत की जाएगी। उन्होंने युवाओं से एक साथ मिलकर पंचायत के विकास में अपना अहम योगदान देने की अपील की। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने लिट्टी चोखा ग्रहण किया। इस मौके पर सुधीर कुमार, आशीष राज, चंदन विश्वकर्मा, सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


