Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद तहसील टूंडला में अवैध कब्जे किसी भी तरह से ना हो और पहले जो अवैध कब्जे हुए हैं उन्हें त्वरित रूप सेकैसे हटवाया जाए

तहसील टूंडला में अवैध कब्जे किसी भी तरह से ना हो और पहले जो अवैध कब्जे हुए हैं उन्हें त्वरित रूप सेकैसे हटवाया जाए

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

तहसील टूंडला में अवैध कब्जे किसी भी तरह से ना हो और पहले जो अवैध कब्जे हुए हैं उन्हें त्वरित रूप सेकैसे हटवाया जाए शासन की मंशा के अनुरूप कोई गरीब पर किसी तरह की कार्यवाही ना हो लेकिन कोई माफिया बचने ना पाए के मद्देनजर तहसील प्रशासन बहुत सख्त है।
जिलाधिकारी फिरोजाबाद सूर्यपाल गंगवार द्वारा दिए गए निर्देश का अक्षरस: पालन करने की कोशिश की जा रही है। आज उप जिलाधिकारी पारसनाथ मौर्य के निर्देश पर तहसीलदार टूंडला डॉक्टर संत राज सिंह ने ग्राम सभा एटा थाना पचोखरा तहसील टूंडला में हुए अवैध कब्जे को हटवाया ।गाटा संख्या 124 जो के अभिलेखों में नवीन परती के नाम दर्ज है मैं 600 वर्ग मीटर पर श्री बांकेलाल पुत्र प्रीतम ने ऊंची बाउंड्री बना कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था जिसे ध्वस्त करा दिया गया। गाटा संख्या 125,126 और 127 जो की खाद के गड्ढे और रास्ता के नाम अभिलेखों में दर्ज है में सौरभ पुत्र गोपाल सिंह ,राहुल पुत्र गोपाल सिंहने अवैध रूप से2 बीघा कब्जा कर लिया था। जिसमे ट्रैक्टर चलवा कर अवैध कब्जे को छुड़वायाकर भूमि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान को सौंप दी गई जिस पर पंचायत भवन का निर्माण किया जाना है। राजस्व टीम में तहसीलदार टूंडला डॉक्टर संतराज सिंह के साथ-साथ राजस्व निरीक्षक विवेक यादव लेखपाल विवेक प्रताप सिंह लेखपाल नरेंद्र प्रताप सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल नरेश वर्मा तथा चौकी इंचार्ज देव खेड़ा पूरी पुलिस टीम के साथ मौजूद थे

आवाज इंडिया लाइव से
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com