BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहारसहरसा बिहार
Trending

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो देसी पिस्तौल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो देसी पिस्तौल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714

*स्टोरी :-* सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो देसी पिस्तौल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

*एंकर :-* सहरसा जिले में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे निवारक पुलिसिंग अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास और हथियार रखने के उद्देश्य की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निवारक पुलिसिंग के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

*BYTE :-* सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com